{"_id":"5c5b2666bdec2209fa31e062","slug":"one-young-man-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत
Wed, 06 Feb 2019 11:54 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH
Updated Wed, 06 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को घटना की जानकारी देता शिवकुमार लोधी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई गांव की नहर के पास दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। जिसमें एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सीएचसी से दो युवकों की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया गया है, जबकि एक चुटहिल है।
कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी मात्रे सिंह उर्फ टूटा लोधी (35) मंगलवार की शाम चरखारी के बफरेता गांव रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। बुधवार सुबह करीब दस बजे वह बाइक से वापस लौट रहा था। तभी गांव के पास नहर के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों से सीधी भिड़ंत हो गई।
हेलमेट न लगाए होने से मात्रे सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक पर बैठे मुस्करा के उपरहका गांव निवासी मिथुन अहिरवार उर्फ मित्थू, मवई निवासी रामबाबू (30), कृष्ण (11) गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइकों की भिड़ंत होने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बाइक तेज गति से चला रहे थे। सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
जहां पर चिकित्सकों ने मात्रे सिंह उर्फ टूटा को मृत घोषित कर दिया। मिथुन और रामबाबू की हालत नाजुक होने पर झांसी रेफर किया है। कृष्ण चुटहिल है। मात्रे के भाई शिवकुमार ने बताया उसके दो पुत्र अजय (15), दिलीप (14) और एक पुत्री कल्पना (13) हैं। चिकित्सकों ने बताया घायलों के सिर पर गंभीर चोटें आईं हैं।