{"_id":"85b90f22104e77ad73203cbdf2088595","slug":"nalkoop-not-running-due-to-low-voltage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज से नलकूप ठप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लो वोल्टेज से नलकूप ठप
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Mon, 16 Nov 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लो वोल्टेज के कारण नलकूप बंद पड़े हैं। वहीं अन्ना पशु भी किसानों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इससे परेशान मवईजार के किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के बंडा, मवईजार के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी संध्या तिवारी को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके पास निजी नलकूप हैं। ये सुमेरपुर पावर सबस्टेशन के धनपुरा फीडर से संचालित होते हैं। लेकिन लो वोल्टेज के कारण नलकूप बंद पड़े हैं। पानी न मिलने से सिंचाई कार्य बाधित है।
विज्ञापन
वहीं अन्ना पशुओं के कारण बोई गई फसल भी बर्बाद हो रही है। किसानों ने लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने और अन्ना प्रथा पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन देते समय महेश साहू, सबल सिंह, रामआसरे, वीर सिंह, नत्थू, रामगोपाल, कारेलाल, नरेंद्र सिंह, महेश प्रसाद, मान सिंह भदौरिया, वीर प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, शमसेर, सिद्धगोपाल, अरुण, राकेश कुमार, दलपत, गंगा, रहीम बक्श आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन