फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   MP said , Will solve the problem of one by one

सांसद बोले, समस्या का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा

Thu, 25 Dec 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 25 Dec 2014 11:55 PM IST
विज्ञापन
MP said , Will solve the problem of one by one

आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जाएगा। गांव के लोग

विज्ञापन
जागरूक होकर एक-दूसरे के साथ मिलकर समस्याओं के समाधान की पहल करें। लोगो की जागरूकता से समस्याओं का समाधान हो सकेगा। इसमें जितनी संभव होगी, सहयोग करेंगे। यह बात समर्थ फाउंडेशन के ब्लाक स्तरीय इंटरफेस कैंप में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कही।

कुरारा कसबे के एक गेस्ट हाउस में आयोजित ब्लाक स्तरीय समाधान दिवस पर 20 से अधिक गांवों के लोग आए। सांसद ने कहा कि लोगों ने जो समस्याएं उठाई हैं, उनके समाधान को हर संभव प्रयास करेंगे। कहा कि वैसे लोगों को व्यक्तिगत व राजनैतिक मुद्दों से हटकर समस्याओं के समाधान व विकास के लिए सामूहिक पहल करनी होगी।

खरौज निवासी सबीनाबानो ने मुस्लिम बस्ती में सीसी रोड स्वीकृत कराने की बात कही। बेरी के  राजनगर बस्ती में हैंडपंप लगवाने की मांग की। इसी तरह जल्ला गांव में बनवाए जाने वाले आवास पात्रों को नहीं दिए जाने व शौचालयों पर दबंगों का कब्जा जैसी शिकायतें हुई।

पारा गांव की रानी ने बताया कि उसे विधवा पेंशन नहीं मिल रही हैं। भटपुरा गांव में गरीबों को आवास नहीं मिलने की शिकायत हुई तो अनूप कुमार ने गांव में खेल का मैदान नहीं होने का मामला उठाया।

रघवा के अनिल कुमार ने बारातशाला बनवाने की मांग की। इसी तरह अन्य कई गांवों ने लोगों समस्याएं रखीं। सहायक विकास अधिकारी लालजी गुप्ता ने उपस्थित लोगों की समस्याएं सुन समाधान के लिए आश्वासन दिया।

समेकित महिला एव बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर सुमन ने उपस्थित लोगों को ऑगनबाड़ी केंद्र से संचालित होने वाली योजनाओं/कार्यकमों की जानकारी दी।

समर्थ फ ाउंडेशन के कैंप में सांसद पुष्पेंद्र सिह चंदेल व सपा के जिला उपाध्यक्ष शिवशरण सिंह यादव ने लोगों की समस्याएं सुन समाधान का भरोसा दिलाया तो विकासखंड के लालजी गुप्ता व ऑगनबाड़ी सुपरवाइजर सुमन ने कार्यक्त्रस्मो की जानकारी की। संचालन समर्थ फ ाउंडेशन के देवेंद्र गांधी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed