फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Meritorious students will be honored today

मेधावी विद्यार्थियों का आज किया जाएगा सम्मान

Wed, 01 Jul 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Wed, 01 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students will be honored today

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में

विज्ञापन
शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के तीन मेधावी मंगलवार को राजधानी को रवाना हो गए। मेधावियों को अमर उजाला की ओर से फूल माला पहनाकर रवाना किया, तो जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने हरी झंडी दिखाई। इन मेधावियों को अमर उजाला की ओर से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सम्मानित करेंगे।

मेधावियों का सम्मान बुधवार को अमर उजाला की ओर से लखनऊ स्थिति इंदिरा प्रतिष्ठान में होगा। इसमें जिले से तीन मेधावी सम्मानित किए जाएंगे।

इसमें इंटरमीडिएट में मौदहा के विद्यादेवी पालीवाल की छात्रा स्नेहा ने 97 फीसदी अंक पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है वहीं मुख्यालय के सरदार पटेल बालिका विद्यालय की छात्रा आफरीन ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में चौथा स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया।

साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के हाईस्कूल के छात्र स्वराज शुक्ला ने हाईस्कूल में 94.6 फीसदी अंक पाए।

मंगलवार को अमर उजाला कार्यालय में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आरएस यादव ने मेधावियों को फूलमाला पहनाई। वहीं कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने भी मेधावियों को माला पहनाने के बाद मिनी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान प्रभारी डीआईओएस योगेश ज्ञानी, बीएसए डा.रामचंद्र, सरदार पटेल बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य स्नेहा सचान, श्रीविद्यादेवी पालीवाल कालेज के प्रधानाचार्य रामप्रकाश पथिक, जलीस खान मौजूद रहे। मिनी बस प्रभारी/जिला स्काउट मास्टर अकबर अली मेधावियों को लेकर लखनऊ रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed