{"_id":"58d40bf54f1c1b96171a1853","slug":"married-woman-gets-married-in-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ में पकड़े युवक की हो चुकी है शादी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ में पकड़े युवक की हो चुकी है शादी
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Thu, 23 Mar 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
eve teasing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन पर अश्लील बात करने के मामले में बुधवार को महिला व उसके परिजनों ने एक युवक की पिटाई कर दी थी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। इस मामले में तब नया मोड़ आ गया जब युवक ने बताया कि वह युवती के साथ कोर्ट व मंदिर में शादी कर चुका है। शादी के साक्ष्य देखने के बाद पुलिस ने शांति भंग में उसका चालान कर दिया।
मुख्यालय निवासी जितेंद्र कुमार धुरिया ने बताया कि मुख्यालय की एक युवती से संबंध होने पर 22 जनवरी को बांदा स्थित बंबेश्वर मंदिर में उसने शादी कर ली थी। इसके बांदा न्यायालय में भी शादी की थी। उसने बताया कि इस बीच युवती की मां ने अपनी बेटी को फोन पर यह कह कर बरगला दिया कि सामाजिक रीतिरिवाजों से उसकी शादी करवा दी जाएगी। युवती अपनी मां के झांसे में आ गई। इसके चलते वह 27 जनवरी को अपनी मां के घर वापस आ गई।
इस बीच उन दोनों ने अलग-अलग डीएम व एसपी को डाक के जरिए प्रार्थना पत्र भेजे। इसमें दोनों को साथ रहने व जानमाल की गुहार का जिक्र है। जितेंद्र ने बताया कि दो दिन पहले उसने युवती के भाई को फोन कर कहा था कि वह मिलना चाहता है। उसकी मुलाकात करवा दो। इसके चलते युवक को बुधवार दोपहर मुख्यालय के एक अखाड़े मैदान के पास बुलाया गया जहां युवती, उसकी मां व भाई ने लात घूसों व चप्पलों से जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर युवती की मां ने कहा कि यह युवक उसके मोबाइल पर अश्लील बातें कर उसे परेशान कर रहा है। कोतवाल पीके सिंह ने बताया कि युवक ने मंदिर व कोर्ट में शादी की है। छेड़खानी करने की बात गलत है। बताया कि आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।