{"_id":"fa29c5cfd1256e4739cd4f738ff268cf","slug":"khalasi-was-killed-in-a-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में खलासी की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में खलासी की जान गई
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 09 Jun 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के कुछेछा गांव के निकट हाइवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में कबरई से डस्ट लादकर लखनऊ जा रहे डंफर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डंफर के अंदर केबिन पर फंसकर खलासी की मौत हो गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर खलासी का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कानपुर नगर के घाटमपुर थानाक्षेत्र के गड़रियनपुरवा गांव निवासी श्रीकांत पाल (22) पुत्र पूती पाल डंफर में खलासी का काम करता था। रविवार रात कबरई से डस्ट लादकर डंफर में लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन
तभी रात करीब 2 बजे कुछेछा में राठ मोड़ के पास हाइवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से डंफर जा भिड़ा। जिससे खलासी की केबिन में बुरी तरह फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन काटकर कड़ी मशक्कत के बाद खलासी के शव को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कुछेछा चौकी इंचार्ज आरडी यादव ने बताया कि डंफर चालक का कोई अता पता नही हैं। खलासी का शव केबिन में फंसा था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उसके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।