फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   karj se pareshaan kisan ne khudkushi

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगा की खुदकुशी

Fri, 08 Feb 2019 11:38 PM IST
SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Published by: SHIVPRAKASH SHIVPRAKASH Updated Fri, 08 Feb 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
karj se pareshaan kisan ne khudkushi
विदोखर मेंदनी गांव में लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
 विदोखर मेंदनी में कर्ज से डूबे एक किसान ने गुरुवार रात घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब उसकी पुत्रियां पिता को जगाने गईं। तब घटना की जानकारी हो सकी। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। किसान के ऊपर बैंक एवं गांववालों का करीब दो लाख रुपये कर्ज था और जमीन भी गिरवी रखी है।  
विज्ञापन


विदोखर मेंदनी निवासी वरदानी प्रजापति (40) के पास महज तीन बीघा जमीन है। उसने इलाहाबाद बैंक इंगोहटा से जून 2018 में 72 हजार रुपये का केसीसी बनवाया था। करीब सवा लाख रुपये उसने गांव के लोगों व रिश्तेदारों से ले रखा था। गुरुवार रात खाना खाने के बाद वह सोने के लिए चला गया। पत्नी फूल कुंवर मायके गई थी। रात में इसने खपरैल वाले मकान में बल्ली के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


घटना का पता सुबह चल सका, तब देर तक कमरे से कोई आहट नहीं मिली। तब उसकी पुत्री मंजू पिता को जगाने पहुंची, तो देखा कि पिता फांसी पर झूल रहा है। कमरे के अंदर का नजारा देखकर मंजू की चीख निकल गई। पिता को फांसी पर झूलता देखकर पुत्री मंजू, रागिनी व प्रियंका तथा दो छोटे-छोटे पुत्रों का रो रोकर बुराहाल है। घटना की सूचना मिलने पर पत्नी मायके से आई। मृतक की मां फुलमतिया ने बताया उसके पुत्र के ऊपर करीब दो लाख का कर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन बड़ी पुत्री सावित्री की शादी में गिरवी रख दी थी। तबसे वापस नहीं कर पाया था। दो पुत्रियां मंजू व रागनी शादी योग्य हैं। इन्हीं की शादी करने के लिए वह परेशान रहता था। कर्ज होने के कारण शादी का इंतजाम नहीं हो पा रहा था। शायद इसी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर एसडीएम अजीत परेश ने बताया मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed