फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Jaykare Gunjenge

आज से गूंजेंगे देवी मां के जयकारे

Sat, 21 Mar 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 21 Mar 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Jaykare Gunjenge

चैत्र मास के नवरात्र शनिवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र पर्व की

विज्ञापन
तैयारियां शुक्रवार की देर शाम तक चलती रहीं। देवी मंदिरों को सजाया-संवारा जाता रहा। मंदिरों में साधु-संतों का जमावड़ा लगने लगा। उधर, देवीभक्त पूजा-सामग्री की खरीददारी मेें रमे देखे गए।

इस बार नवरात्र आठ दिन के पड़ रहे हैं। जगतजननी मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की होने वाली पूजा अर्चना के लिए उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को आराधना में दिक्कतें न होने पाए, इसके लिए मंदिर कमेटियां तैयारियों को अंतिम रूप देती रहीं। नगर में चौरादेवी, गौरादेवी, दुर्गा मंदिर, देवादास मंदिर में जहां नवरात्र पर भारी भीड़ उमड़ेगी वहीं सुभाष बाजार में नवयुवक संघ द्वारा विशाल पंडाल सजाकर देवी प्रतिमाएं स्थापित करने की तैयारी अंतिम दौर में है।

बाजार वाले मार्ग को भी आयोजकों ने दुल्हन की तरह किरन बेल व इलेक्ट्रानिक झालरों से सजाया गया है। कमेटी के सूर्य कुमार तिवारी, सुरेश सचान, लाला धुरिया सहित अन्य ने बताया कि शनिवार से प्रतिदिन रासलीला व रामलीला का आयोजन कराया जाएगा।

उधर, जलालपुर क्षेत्र में भेड़ी गांव स्थिति मां माहेश्वरी माता के मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगेगा, मेला परिसर दुकानों से सज चुका है। इस प्राचीन मंदिर में 15 दिवसीय मेला शनिवार से शुरु हो जाएगा। इसको लेकर मंदिर परिसर में सोने-चांदी से लेकर बर्तन, मिठाई जैसी दुकानों का लगना जारी है। मेला कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि सफाई व्यवस्था पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed