फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   It picked up a little hanging killing wife

जरा सी बात पर पत्नी की हत्या कर लगा ली फांसी

Wed, 24 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 24 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
It picked up a little hanging killing wife
रणजीत (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एक युवक ने साथ में मुंबई न चलने जैसी जरा सी बात पर पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला और खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह की यह घटना जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव की है।
विज्ञापन

जलालपुर गांव के बरदानी अहिरवार का बेटा रणजीत (24) मुंबई में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए कुछ दिन पहले पत्नी शिव कुमारी (22) व बेटी अंशिका (3) के साथ गांव आया था।
विज्ञापन


शिव कुमारी यहां से अपने मायके थाना मौदहा के गुरदहा गांव चली गई थी। सोमवार को लौटी तो रणजीत मुंबई लौटने की तैयारी करने लगा। परिजनों के मुताबिक रणजीत ने गुरुवार के लिए ट्रेन का रिजर्वेशन कराया था, लेकिन शिव कुमारी ने मुंबई जाने से इंकार कर दिया। इस पर मंगलवार को दोनाें में विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन



घरवालों ने बताया कि बुधवार को दोनों गांव के बाहर बने जानवर के बाड़े में शौच के लिए गए थे। दोपहर तक वापस न आने पर भांजा बृजेश वहां पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। कोई उत्तर न मिलने पर दीवार फांदकर अंदर पहुंचा तो शिव कुमारी की गर्दन धड़ से अलग पड़ी थी।


बगल में ही खून से सनी कुल्हाड़ी रखी थी और धन्नी से रणजीत का शव लटक रहा था।
सूचना पर आई पुलिस ने पंचनामे के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी ने बताया कि पति पत्नी के आपसी विवाद में यह घटना है। रणजीत ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed