फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Insulated Wire broken down in dumper

डंफर में फंसकर इंसुलेटेड वायर टूटा

Thu, 23 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर। Updated Thu, 23 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Insulated Wire broken down in dumper

मुख्य बाजार में थाने के सामने एक डंफर इंसुलेटेड वायर को फांसकर खींचता चला गया। जिससे डबल पोल टेढ़ा होने के साथ वायर दो टुकड़े हो गए। बिजली चालू होने पर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। डंफर का पीछा करके पुलिस ने फैक्ट्री एरिया के पास पकड़ लिया।

विज्ञापन


हाईवे पर एक डंफर ने गिट्टी उतारने के बाद हाइड्रोलिक को नीचे नहीं किया। डंफर ऊपर की ओर उठा रहा। जैसे ही यह डंफर मुख्य बाजार होते थाने के पास मैथिलीशरण मार्ग की ओर क्रास करने वाली बिजली की इंसुलेटेड वायर के पास पहुंचा तो यह वायर डंफर में फंस गया। लेकिन चालक डंफर रोकने के बजाए खींचता हुआ आगे निकल गया।
विज्ञापन


जिससे थाने के सामने लगा डबल पोल टेढ़ा हो गया और इंसुलेटेड वायर दो हिस्सों में टूटकर अलग हो गया। विद्युत सप्लाई चालू होने पर केबिल से चिंगारियां निकलने लगी। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और कई लोग बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद भाग रहे ट्रक को  पुलिस ने पीछा कर फैक्ट्री एरिया के पास पकड़ लिया। कसबा इंचार्ज बलवीर सिंह यादव ने बताया कि डंफर चालक शराब के नशे में धुत था। जिसके चलते यह घटना हुई है। आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अवर अभियंता एसपी मिश्रा ने बताया कि केबिल टूटने से समस्या बढ़ गई है। विद्युत सप्लाई देने के लिए काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed