{"_id":"5c47591ebdec22737c2907b7","slug":"injured-by-shotgun-youth-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में चली गोली, युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में चली गोली, युवक घायल
Tue, 22 Jan 2019 11:25 PM IST
gaurav gaurav
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी लेते सीओ शुभसूचित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के ददरी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। एक दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस बीच गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। मारपीट में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया।
ददरी गांव निवासी विनोद यादव (36) पुत्र शिवनाथ ने बताया वह मंगलवार शाम पांच बजे राठ से गांव पहुंचा। तभी रास्ते में दूसरे पक्ष के धीरेंद्र यादव, पृथ्वीराज, जितेंद्र, कपिल और रामगोपाल ने उसे रोक लिया। विनोद ने बताया धीरेंद्र ने अवैध असलहे से फायरिंग की। गोली उसके सीने के बगल में धंसी है।
शोर सुनकर उसके परिजन जयसिंह (62), परमेश्वरी दयाल (60), मूलचंद्र (56), रंजीत (17), मनोज (24) आदि पहुंचे तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी से हमला कर दिया। चिकित्सक डा. महेंद्र वर्मा ने बताया कि गोली से घायल विनोद की हालत नाजुक होने पर कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन
वहीं दूसरे पक्ष की सीमा पुत्री वीरपाल, ललता पत्नी पृथ्वीराज, गुड्डी पत्नी जितेंद्र, लुड्डन भी घायल हैं। सीओ शुभ सुचित ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है।