{"_id":"ab0fda8da516dc2cedc5ecfed1df34ea","slug":"ingohta-seat-continues-to-shake-could-not-decide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंगोहटा सीट पर मंथन जारी, नहीं हो सका फैसला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंगोहटा सीट पर मंथन जारी, नहीं हो सका फैसला
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Sun, 27 Sep 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार भाजपा ने जिला पंचायत
विज्ञापन
सदस्यों की सूची जारी कर दी, लेकिन इंगोहटा सीट में अभी भी मंथन जारी है।
वहीं भाजपा से टिकट न मिलने पर कई दावेदारों में मायूसी छा गई तो कुछ
पार्टी के विरोध में उतर आए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2017 का रिहर्सल मानकर प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रखी है। रविवार को लंबी जद्दोजहद के बाद जिला पंचायत की 18 के सापेक्ष 17 सीटों के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।
बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामरतन कुशवाहा ने सूची जारी कर बताया कि सैदपुर से कृष्णकुमार राजपूत, नौरंगा से सीमा सिंह पत्नी अभय प्रताप सिंह, बीरा से ओमप्रकाश राजपूत, मुस्करा से मदनमोहन राजपूत, बिवांर से बलवंत सिंह, रिहुंटा से प्रेमारानी पत्नी हरिचरण अनुरागी, जरिया से सुनील कुमार मिश्रा, जलालपुर से अरुण कुमार द्विवेदी, बिहूंनीकला से मीरा देवी पत्नी राजाराम पाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
इसी तरह कुरारा देहात से सुनील पाठक, झलोखर से राजेश सिंह, पौथिया से सीता पत्नी बदलू निषाद, टेढ़ा से हरिओम सिंह सेंगर, छानी से प्रमोद कुमार अहिरवार, अरतरा से पूनम वर्मा पत्नी मंजीत वर्मा, सिसोलर से अशोक श्रीवास, कुनहेटा से साधना सिंह पत्नी गजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। लेकिन इंगोहटा सीट पर अभी भी जद्दोजहद चल रहा है।
गौरतलब हो कि पिछली बार इस सीट से भाजपा के जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे ने अपनी चाची को चुनाव लड़ाया था, देखना है कि इस बार जिलाध्यक्ष इस सीट पर किसको चुनाव लड़ाते हैं।