फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Indira Gandhi Institute of Education anniversary

अधरन पै मुरली सोहत... पर बजी तालियां

Sun, 15 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर। Updated Sun, 15 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi Institute of Education anniversary

अकौना में इंदिरा गंाधी शिक्षण संस्थान के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने

विज्ञापन
विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि यादव समाज के बुंदेलखंड अध्यक्ष उमेश यादव, विशिष्ट अतिथि महबूब खां ने मां सरस्वती के चित्र के  समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की।

कार्यक्रम की शुरूआत अनामिका, नंदनी, दीक्षा, नजमा, आरती, नेहा, रानी और रेखा ने मां सरस्वती की वंदना फूलों का थार सजा इसे स्वीकार कर लेना कर की।

इसके बाद प्रतीक्षा, संगीता, निशा, पूजा रमाकांती, पिंकी, रंजना, वंदना ने स्वागत गीत हम करते हैं सत्कार हार फूलों के ले आए सुनाया। रीना ने प्यार की होगी जीत पर जोरदार डांस किया। पूजा, सोनम, निशा, दीपक, सुमित और जीतेंद्र ने हमें गर्व है वतन पर गीत प्रस्तुत किया।

छात्रा प्रीति ने अल्ला जब से हुई जवान पर डांस कर किया। जीतेश, ठाकुर, रंजित, विनोद ने नाटक राजा नृग प्रस्तुत किया। दीक्षा, संगीता, गोल्डी ने ब्रज गीत अधरन पै मुरली सोहत है पर खूब वाहवाही लूटी।

कृष्णा ने लडडू मोती चोर का पर खूब डांस किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कव्वाली, हास्य गीत, नाटक आदि प्रहसन बच्चों ने प्रस्तुत किए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने छात्र छात्राओं के कार्यक्रमों की प्रशंसा की।  इस मौके पर प्रबंधक जानकी प्रसाद, रमेश लोधी, रामसिंह जखेड़ी प्रधान, हरनाथ सिंह लंबरदार, विजय लोधी, टीकाराम, बाबूराम, वीरेंद्र, जयसिंह यादव, पंचम अनुरागी, शिवचरन त्रिपाठी प्रधानाचार्य रहे। संचालन रामसिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed