फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Incoming machine blast , 39 villages dark

इनकमिंग मशीन ब्लास्ट, 39 गांवों में अंधेरा

Tue, 15 Sep 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Tue, 15 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Incoming machine blast , 39 villages dark

रविवार रात चरखारी रोड स्थित पावर स्टेशन की इनकमिंग

विज्ञापन
मशीन में चूहा घुसने से इनकमिंग मशीन धड़ाम हो गई। जिससे पावर स्टेशन से जुडे़ 39 गांवों में अंधेरा छा गया। वहीं सोमवार सुबह कस्बे के हमीरपुर रोड स्थित 33केवीए पावर स्टेशन में लगी इनकमिंग मशीन धड़ाम हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। पावर कारपोरेशन के अधिकारी चरखारी रोड पावर स्टेशन की इनकमिंग मशीन को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
 
बता दें कि कस्बे में बिजली आपूर्ति हमीरपुर रोड स्थित 33केवीए पावर स्टेशन से होती है। चरखारी रोड पर बने पावर स्टेशन से ग्रामीण इलाकाें में बिजली की आपूर्ति होती है।

रविवार की शाम करीब साढे आठ बजे चरखारी रोड स्थित पावर स्टेशन की इनकमिंग मशीन में चूहा घुस गया। जिससेे इनकमिंग मशीन ब्लास्ट हो गई। इस पावर हाउस से जुडे़ करीब 39 गांवों की बिजली पूरी तरह से ठप हो गई।

इसी तरह सोमवार को हमीरपुर रोड स्थित पावर स्टेशन की इनकमिंग मशीन 2 भी ब्लास्ट हो गई। जिससे कस्बे के आधे भाग की बिजली करीब 6 घंटे तक गुल रही।

अवर अभियंता भूप सिंह ने बताया कि इनकमिंग मशीन की सीटी खराब हो गई थी। जिसे बदल दिया गया है। चरखारी रोड पावर स्टेशन की इनकमिंग मशीन को ठीक कराया जा रहा है। बताया कि रात तक बिजली व्यवस्था बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed