फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   In the case of suspected female fire burns death

संदिग्ध दशा में महिला आग से जली, मौत

Wed, 28 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 28 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
In the case of suspected female fire burns death
मौत के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जरिया थानाक्षेत्र के बीरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में आग से जलकर मौत हो गई। बताते हैं कि मृतका ने 15 दिन पूर्व बच्ची को भी जन्म दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर विवाहिता के भाई ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बीरा गांव के मूलचंद्र अहिरवार के बेटे मदन की शादी करीब डेढ़ साल पहले बदनपुरा, राठ की राजकुमारी (20) से हुई थी। मदन दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है। करीब 15 दिन पहले पत्नी राजकुमारी ने एक बेटी को जन्म दिया था। सोमवार को उसका देवर तुलाराम कुंआ पूजन की सूचना देने उसके मायके गया था। ससुर मूलचंद्र बकरी चराने और सास प्रभारानी खेतों में गईं थीं।
विज्ञापन


राजकुमारी घर पर अकेली थी। इसी बीच मोहल्ले के लोगों ने घर से धुआं उठते देखकर मूलचंद्र को सूचना दी। वह तुरंत घर पहुंचा लेकिन तब तक राजकुमारी की जलकर मौत हो चुकी थी। जबकि नवजात बच्ची बगल के कमरे में सो रही थी। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोगों ने बीरा गांव आकर जमकर हंगामा किया और दहेज हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष जरिया रामाश्रय यादव ने बताया कि भाई करन सिंह की तहरीर पर पति मदन, देवर तुलाराम, ससुर मूलचंद्र व सास प्रभारानी के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed