{"_id":"57daf6864f1c1ba009d47d78","slug":"i-ran-prisoner-treatment-by-police-in-kanpur-brighten","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में इलाज करा रहा बंदी पुलिस को चमका देकर भागा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर में इलाज करा रहा बंदी पुलिस को चमका देकर भागा
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी की हत्या में जिला कारागार में निरुद्ध एक विचाराधीन बंदी कानपुर के हैलट अस्पताल से भाग निकला। कानपुर में उसके गुर्दे का आपरेशन कराया गया था। गुरुवार की सुबह करीब छह बजे वह पुलिस अभिरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला।
बिवांर थानाक्षेत्र के टीहर गांव निवासी प्रमोद उर्फ मुलायम (35) पुत्र रामऔतार फरवरी 2016 से पत्नी की हत्या में जिला कारागार में निरुद्ध है। जेलर केपी सिंह ने बताया कि कारागार में निरुद्ध होने के पहले इस बंदी ने गुर्दे का आपरेशन कराया था।
उसका पेट बढ़ने से हुई दिक्कत से अप्रैल में एक बार फिर कानपुर मेडिकल कालेज लाया गया था। बताया कि इधर बंदी के पेट में पुन: तकलीफ होने पर उसे बीते तीन सितंबर को कानपुर के हैलट अस्पताल में पुलिस लाइन के दो सिपाही बब्लू सिंह व रामेश्वर की अभिरक्षा में भेजा गया था।
विज्ञापन
जहां उसके पेट का आपरेशन हुआ। तबसे मेडिकल कालेज में उसका उपचार चल रहा था। गुरुवार की सुबह पुलिस अभिरक्षा से बंदी चकमा देकर भागने में सफल होने की सूचना अभी उन्हें मौखिक रूप से मिली है। बताया कि अभी पुलिस लाइन से उनके पास लिखित कोई सूचना नहीं है।
उधर अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्रा ने बताया कि हैलट अस्पताल में इलाज दौरान पुलिस अभिरक्षा से एक बंदी के भागने की सूचना मिली है। अभिरक्षा में लगे सिपाहियों ने कानपुर के स्वरूपनगर थाने में सूचना दर्ज कराई है। बताया कि अभिरक्षा में लगे सिपाहियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।