फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Holding the record shuffling CBI team

तीन दिन से मनरेगा के अभिलेख खंगाल रही सीबीआई टीम

Sat, 21 Mar 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 21 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Holding the record shuffling CBI team

मनरेगा में हुए करोड़ों के घोटाले की तह तक जाने के लिए सीबीआई की टीम जुटी है। फिलहाल बीते तीन दिन से सीबीआई के अधिकारी सरीला ब्लाक के बिलगांव में मनरेगा से हुए करीब 60 लाख रुपये से बनाए गए संपर्क के  घोटाले का पर्दाफाश करने में जुटी है। शुक्रवार को पूरे दिन विकासखंड कार्यालय में अधिकारी अभिलेखों का अवलोकन करते रहे। वहीं निर्माण कार्य में बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायरों को बुलाकर जांच पड़ताल की गई। इस कार्रवाई से मनरेगा में कार्य करने वाले अधिकारियों, प्रधानों व सचिवों में खासी दहशत देखी जा रही है।  

विज्ञापन


बीते 2007 से 2010 तक मनरेगा से हुए कार्यों में जमकर धांधली की गई। इस योजना में हुए करोड़ों के घोटाले को लेकर सीबीआई की टीम पदार्फाश करने में बीते तीन दिनों से जुटी है। अभी सीबीआई का निशाना सिर्फ सरीला ब्लाक है।
विज्ञापन


बीते बुधवार को सीबीआई के  गौरव सोम के नेतृत्व में एमबी सिंह सहित तीन सदस्यीय टीम ने सरीला ब्लाक के बिलगांव ग्राम के संपर्क मार्ग को देखा था। इस कार्य में विकासखंड कार्यालय ने 40 लाख रुपये से अधिक खर्च किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने जॉबकार्ड धारक मजदूरों से भी पूछताछ की। वहीं गुरुवार को पूरे दिन टीम के अधिकारी विकास भवन में अभिलेखों का निरीक्षण करते रहे। शुक्रवार को टीम फिर सरीला विकासखंड कार्यालय पहुंची। टीम के पहुंचते ही कार्यालय में सन्नाटा पसर गया।


दोपहर तक अभिलेख चेक करने के बाद टीम ने बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायरों को बुलाकर गहन पूछताछ की। टीम की अभी जांच जारी है। देखा जाए तो अभी अन्य ब्लाकों में हुए मनरेगा के कार्यो ंकी जांच सीबीआई टीम को करनी है। घोटाले की परत खोलने आई सीबीआई को देखते अधिकारियों कर्मचारियों में खासी दहशत देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed