{"_id":"eb04dcab87e3f77e9587840cfc9433fd","slug":"high-speed-pick-up-fired-killing-two-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार पिकअप पलटी, दो की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार पिकअप पलटी, दो की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे में चंदौखी मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन का अगला टायर फट गया। इससे अनियंत्रित होकर पिकअप खड्ड में जाकर पलट गई। वाहन में सवार सब्जी विक्रेता और उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सुमेरपुर के चांदथोक मोहल्ला निवासी श्यामबाबू (32) पुत्र देवीदीन कुशवाहा कस्बे में सब्जी बेचने का कार्य करता था।
शुक्रवार की तड़के वह अपने साथी अनिल उर्फ छुटकू (18) पुत्र गोरेलाल निवासी गढ़ी मोहाल सुमेरपुर के साथ पिकअप वाहन किराए पर लेकर सब्जी की खरीद फरोख्त करने कानपुर गया था।
विज्ञापन
सुबह करीब 11 सब्जी खरीदकर वाहन से कस्बा लौट रहे थे। तभी कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग-86 स्थित चंदौखी मोड़ के पास पिकअप का अगला टायर फट गया।
जिससे तेज रफ्तार वाहन की स्पीड को चालक संतुलित नही कर सका और वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में जा पलटा। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। जबकि घटना के बाद वाहन चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
सूचना पाकर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया।
सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक श्यामबाबू अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री के अलावा पूरा भरा परिवार छोड़ गया है। जबकि दूसरा मृतक अनिल अविवाहित था। कुछेछा चौकी पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।