{"_id":"22186c3b020da5fb57cd99e36f41d454","slug":"hamirpur-rath-road-to-highway-preparation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर-राठ मार्ग को हाइवे बनाने की तैयारी तेज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमीरपुर-राठ मार्ग को हाइवे बनाने की तैयारी तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यालय से राठ तक 76 किमी मार्ग सफर करना आसान होने जा रहा है। इसके लिए पावर कारपोरेशन भी लाइन शिफ्टिंग का काम यानी सर्वे कार्य लगभग पूरा कर लिया है। 0 से 76 किमी लंबे इस मार्ग को 10 मीटर चौड़ा बनाया जाना है। इसमें पड़ने वाली लाइनों को बदलने के लिए 19 करोड़ 44 लाख 77 हजार रुपये कार्यदाई संस्था विश्वबैंक खंड लोनिवि कानपुर नगर इकाई से मांगा है।
विज्ञापन
हमीरपुर से राठ कसबे को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के चौड़ीकरण का कार्य शीघ्र शुरू होना है। विश्वबैंक ऋण पोषित उप्र कोर रोड नेटवर्क डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में हमीरपुर-राठ मार्ग की लंबाई 76 किमी बनाई जाएगी। साथ ही इससे आगे गुरसराय-चिरगांव (झांसी) तक 50 किमी मार्ग और बनाया जाना है।
विज्ञापन
विश्व बैंक खंड लोकनिर्माण विभाग कानपुर के अधिशाषी अभियंता ने पावर कारपोरेशन के अधिशाषी अभियंता एससी श्रीवास्तव को बीते माह माह दो बार पत्र भेजा है। इसमें लाइन शिफ्टिंग की कार्रवाई को कहा। जिस पर कारपोरेशन ने जिले में 76 किमी मार्ग का सर्वे पूरा कर लिया है। इसमें कारपोरेशन ने 19 करोड़ 44 लाख 77 हजार 584 रुपये मांगे है।
विज्ञापन
देखा जाए तो हमीरपुर-राठ मार्ग की मौजूदा समय में हालत बेहद खराब है। सात किमी मार्ग चौड़ा है। लेकिन हालत चलने लायक नहीं है। वर्ष 2011-12 में रिपेयरिंग हुई थी, तबसे मरम्मत कार्य नहीं हुआ है।
इसमें भी खास तौर से जहां भी इस मार्ग में मौरंग खदानें पड़ती है वहां पर सबसे अधिक सड़क टूट चुकी है। फिलहाल पावर कारपोरेशन और जलनिगम द्वारा लाइन शिफ्टिंग के मामले को पूरा करने में जुट गई है। विश्वबैंक द्वारा राठ मार्ग को 10 मीटर चौड़ीकरण व उच्चीकरण कराए जाने से जिले की आधी से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
अधिशाषी अभियंता पावर कारपोरेशन एससी श्रीवास्तव कहते हैं कि राठ मार्ग पर बिजली लाइनों की शिफ्टिंग का सर्वे कराया गया है। इसमें 19.44 करोड़ खर्च आएगा। बजट प्राप्त होते ही शिफ्टिंग कार्य शुरू हो जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत सुरक्षा निदेशालय द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने पर ही लाइनों का ऊर्जीकरण किया जाएगा।
473 पोलों की होगी शिफ्टिंग
हमीरपुर-राठ मार्ग पर पावर कारपोरेशन 473 पोलों की शिफ्टिंग करेगा। फिलहाल विश्वबैंक द्वभनारा कराए जाने वाली लाइन शिफ्टिंग का फायदा कारपोरेशन सहित आम उपभोक्ताओं को मिलेगा। जर्जर हो चुके एचटी लाइन के 287 व एलटी लाइन के 186 पोल बदले जाएंगे।
39 ट्रांसफार्मर होंगे शिफ्ट
मार्ग के किनारे 39 ट्रांसफार्मर रखे है। इन्हें भी बदला जाएगा। जिसमें 10 केवीए के आठ ट्रांसफार्मर है। 25केवी के 11 ट्रांसर्फामर, 63 केवीए के 10 व 100केवीए के पांच तथा 250केवीए के तीन और 400केवीए के दो ट्रांसफार्मर है। इनमें 10, 25, 63 व 100 केवीए के ट्रांसफार्मरों को 11 मीटर लंबे एसटीपी डबल पोल पर रखे जाएंगे।