फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Four people scorched, one serious

करंट से चार लोग झुलसे, एक गंभीर

Mon, 19 Jun 2017 11:42 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Mon, 19 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four people scorched, one serious
घायल वंदना पैर दिखाती - फोटो : अमर उजाला
बिवांर थानाक्षेत्र के बंडा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से चार लोग झुलस गए। इन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक की हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। एक भैंस भी झुलस गई।
विज्ञापन



बिवांर थानाक्षेत्र के बंडा गांव निवासी कल्लू वर्मा के पुत्र बीर सिंह की 12 जून को शादी थी। रविवार की शाम बहू की चौथी कराने बंाक निवासी मायके वाले आए। भोजन करने के पश्चात गांव में बिजली न होने से सभी मेहमान दरवाजे के पास चबूतरे पर ही लेट गए। रात करीब 12 बजे बिजली आई और थोड़ी ही देर में ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर इन लोगों पर गिर गया। इससे रिश्तेदार मुंडेरा निवासी लालाराम (25), दुल्हन की छोटी बहन वंदना (10), बिवांर निवासी राजा (30) व ग्योड़ी निवासी बृजेंद्र (25) झुलस गए। वहीं कल्लू वर्मा की दरवाजे पर बंधी भैंस भी करंट लगने से अचेत हो गई।
विज्ञापन


रास्ते में खड़ी बोलेरो भी करंट की चपेट में आ गई और उसके टायर जलने लगे। इसी बीच बिजली चली गई। इससे बड़ी घटना होते-होते बची। पूरे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लोगों ने बोलेरो के जलते टायरों को बुझाया। थाना बिवांर व पावर हाउस को सूचित किया गया। पुलिस ने झुलसे लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से लालाराम को हालत नाजुक होने पर सदर अस्पताल भेजा गया। हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। तार टूट जाने से आधा दर्जन से ज्यादा गांवों की बिजली गुल रही। तार टूटने से दलित बहुल बस्ती में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed