{"_id":"fd1a1f61f054647bb2bc8213eb92cf62","slug":"fogging-in-dengu-effected-bidokhar-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू प्रभावित बिदोखर गांव में कराई फॉगिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेंगू प्रभावित बिदोखर गांव में कराई फॉगिंग
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक माह से डेंगू का प्रकोप झेल रहे लोहिया गांव बिदोखर में मलेरिया विभाग ने सोमवार को फॉगिंग कराई। गांव के डेंगू पीड़ित एक युवक का कानपुर में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
लोहिया गांव बिदोखर पुरई में डेंगू के प्रकोप की खबर को अमर उजाला ने सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर मलेरिया विभाग की नींद टूटी। सोमवार को विभाग ने गांव में डीडीटी का छिड़काव और फॉगिंग कराई।
विज्ञापन
गांव के उदयभान यादव, सुरेश यादव, बृजकिशोर, छोटेलाल, महेश्वरीदीन यादव सहित अन्य लोगों ने बताया कि छिड़काव शुरू होने से राहत मिलने की उम्मीद है। मलेरिया विभाग के कर्मचारी अभिमन्यु यादव ने बताया कि पूरे गांव में सघन छिड़काव कराने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं डेंगू पीड़ित राजकुमार यादव (25) का कानपुर में इलाज चल रहा है। तीन दिन से बुखार से जूझ रहे अतर सिंह यादव की पत्नी गुड्डो (28), पुत्री दीक्षा (11) को मलेरिया है। इनका उपचार पीएचसी में चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के दो दर्जन लोग मलेरिया ग्रसित हैं। सौ लोगों को वायरल बुखार है।