फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   firing in domestic disputes,, one Injured

पारिवारिक रंजिश में फायरिंग, एक घायल

Sat, 06 Jun 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 06 Jun 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
firing in domestic disputes,, one Injured

पारिवारिक रंजिश में शुक्रवार को छोटे भाई ने मामा व

विज्ञापन
अन्य लोगों के साथ मिलकर बड़े भाई फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में छर्रे लगने से बड़ा भाई घायल हो गया। घायल ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि हमलावर 55 हजार रुपये व जेवरात भी लूट ले गए हैं। कोतवाली पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है।

कोतवाली के मोहल्ला खालेपुरा निवासी वहीद अहमद (38) पुत्र जमशीद अहमद ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह मवेशियों की खरीद-फरोख्त का धंधा करता है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसका छोटा भाई कुक्कू  परिवार की एक लड़की को भगा ले गया और शादी करने के बाद घर आ गया। घर में न रखने से इंकार करने पर वे लोग चले गए।

गुरुवार सुबह कुक्कू फिर घर आया और अपना सामान रखकर चला गया। शुक्रवार सुबह कुक्कू मामा तौकीद निवासी महोबा, निहाल व इम्तियाज निवासी खालेपुरा सहित तीन अन्य लोगों के साथ आया। घुसते ही उन्होंने घर में मौजूद महिलाओं को धमकाया और बक्से में रखे 55 हजार रुपये, एक मंगलसूत्र व एक अंगूठी उठा ले गए।

वहीद ने बताया कि दोपहर बाद उसे घटना बताई र्गई तभी दोपहर करीब 3:45 बजे वे लोग फिर असलहे लेकर आए दरवाजे पर फायरिंग करने लगे। जब तक वह दरवाजा बंद करता तभी छर्रे लगने से घायल हो गया।

सूचना पाकर सीओ बीएन राय व कोतवाल पीके यादव ने घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस टीम ने हमलावरों के संभावित ठिकानों व आवासों पर दबिश दी। कोतवाल ने बताया कि आधा दर्जन लोगों के खिलाफ धारा रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक नामजद आरोपी शिवम अवस्थी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed