फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   farmer killed tractor collision, wounded son and grandson

ट्रैक्टर की टक्कर से ग्रामीण की मौत, पुत्र व नाती घायल

Sat, 04 Jul 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 04 Jul 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
farmer killed tractor collision,  wounded son and grandson
मल्हौंवा मार्ग पर मौरंग लदे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर
विज्ञापन
मार दी। हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि उसका बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।

कोतवाली के बरेल गांव निवासी घनाराम लोधी (55) पुत्र नत्थू अपने पुत्र रामकुमार और नाती शैलेंद्र के साथ शुक्रवार की सुबह बाइक से मूंग का बीज खरीदने आए थे। दोपहर करीब 1 बजे तीनों लोग बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे।

पुत्र रामकुमार बाइक चला रहा था। मल्हौंवा मार्ग पर नंदराम की बगिया के पास सामने से आ रहे मौरंग लदे बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटनास्थल पर ही घनाराम की मौत हो गई।

जबकि पुत्र रामकुमार और नाती शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मृतक के बडे़ पुत्र मूलचंद ने थाने में अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। वृद्ध की मौत पर परिजनों का रोरोकर बुरा हाल था। कोतवाल जगदेव प्रसाद यादव ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed