फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Eight people report of homicide murder

आठ लोगों पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट

Fri, 16 Jun 2017 12:12 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के ग्राम बंडवा में एक सप्ताह पूर्व हुई युवक की संदिग्ध मौत के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक के पिता ने गैर इरादतन हत्या किए जाने के मामले में जहां सात लोगों को नामजद किया है। वहीं एक आरोपी के खिलाफ साजिश किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



बंडवा निवासी आशाराम पुत्र जियालाल ढीमर ने प्रभारी निरीक्षक एमपी त्रिपाठी को दी तहरीर में कहा कि वह सपरिवार बुलंदशहर के रामघाट ईट भट्ठा में पथाई का काम कर रहा है। उसका पुत्र राजेंद्र (22) कुछ समय पूर्व गांव आया था। आठ मई को रामकुमार पुत्र श्रीपत लोधी व राजेंद्र के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था और दोनों में मारपीट भी हुई थी। तब गांव वालों ने बीच बचाव किया था। बाद में  रामकुमार, उसकी पत्नी राजकुमारी, अशोक कुमार व भानसिंह, धर्मेंद्र , मोहित निवासीगण बंडवा व रामसहोदर निवासी अकौना ने घर पहुंचे और उसकी वृद्ध मां व लड़के राजेंद्र को गाली गलौज करते हुए दरवाजा तोड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन


नौ मई को सुबह छह बजे सुबोध उसके घर आया और राजेंद्र का पता पूछा। वह राजेंद्र को अपने साथ गांव की ओर ले गया। जहां रास्ते में पहले से मौजूद रामकुमार सहित अन्य ने उसे अपने मकान के अंदर खींच लिया। जहां उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं और धमकी देकर छोड़ दिया। सूचना मिलने पर उसके भाई व भतीजों ने उसे सीएचसी मुस्करा में भर्ती कराया। हालात खराब होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ धारा 147/148/342/304 व सुबोध के खिलाफ धारा 120 बी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed