फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Due to a dispute in the gambling of the driver

जुए में विवाद होने पर की थी चालक की हत्या

Wed, 14 Jun 2017 11:20 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Wed, 14 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Due to a dispute in the gambling of the driver
डेमो पिक
छह दिन पूर्व पौथिया गांव के पास हुई ट्रक चालक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिस ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक में यह चालक था उसी कंपनी के चार अन्य ट्रक चालकों व खलासियों ने जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या की और साक्ष्य को छिपाने के लिए उसके शव को पेड़ पर लटका दिया।
विज्ञापन


फतेहपुर जनपद के चांदुपर थाना क्षेत्र के गौहरारी गांव निवासी जितेंद्र साहू रामपुर निवासी कमलेश सिंह उर्फ चित्तर सिंह के जेएमडी ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चलाता था। नौ जून की रात जितेंद्र का शव पौथिया की सड़क किनारे एक बगीचे में पेड़ से लटकता मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक लाल साहब यादव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि घटनास्थल पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के  तीन और ट्रक पहले से खड़े थे। चारों ट्रकों के चालकों व खलासियों ने सुबह से जमकर शराब पी और जुआ खेला गया। चालक जितेंद्र का अन्य चालकों से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को ट्रक में रखे रस्से से लटकाकर फांसी का रूप दे दिया गया।
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि घटना में शामिल सात लोगों के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने का मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा गया। एएसपी ने पकड़े गए हत्यारोपियों के नाम संजय विश्वकर्मा पुत्र कन्हैयालाल निवासी जमालपुर थाना सजेती कानपुर नगर, गंगाराम पुत्र त्रिलोकी प्रसाद निवासी देवरठ थाना देवरठ कानपुर देहात, महेंद्र पुत्र शिवसागर निवासी महरौली थाना चांदपुर जिला फतेहपुर व मृतक जितेंद्र का खलासी सर्वेश कुमार यादव पुत्र शिवकुमार निवासी गौहरारी चांदपुर फतेहपुर बताए हैं। बताया कि छोटू निवासी रामपुर सजेती, अऊवा निवासी निवादा थाना बिवांर व गुड्डू पुत्र जगरुप निवासी धीरपुर थाना सजेती फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के खुलासे के लिए सीओ सदर एसएन वैभव पांडेय ने ललपुरा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार के साथ मिलकर काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed