{"_id":"5635afc3aa789c51e1485add1cff5939","slug":"dont-ride-on-a-byke-with-three-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत बैठाओ तीन सवारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मत बैठाओ तीन सवारी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात माह के दौरान पुलिस और स्काउटों ने जागरूकता अभियान चलाया। लक्ष्मीबाई तिराहे पर शिविर लगाकर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। इस दौरान हेलमेट न लगाने और तीन से अधिक सवारियों को बैठाने पर 37 बाइक चालकों का चालान किया।
विज्ञापन
यातायात प्रभारी ताहिर हुसैन की अगुवाई में मंगलवार को स्काउटों ने लक्ष्मीबाई तिराहे और बस स्टॉप के पास वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा। इस दौरान बाइक में तीन और इससे अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले लोगों को स्काउटों ने रोका।
विज्ञापन
इसमें पुलिस नाम पट्टिका लिखी एक बाइक भी पकड़ी गई। इसमें चार युवक सवार थे। अभियान के तहत पुलिस ने 10 हजार 700 रुपये जुर्माना वसूल किया। ब्रीथ एनालाइजर के जरिये चालकों का एल्कोहल भी मापा गया।
विज्ञापन
मौके पर स्काउट दल के मास्टर रमाकांत, यातायात आरक्षी विजय शंकर सिंह, देवेंद्र सिंह, राहुल और स्काउट यशांशु रंजन त्रिपाठी, अनंतराज त्रिपाठी, अर्पण द्विवेदी, रोहित श्रीवास, आश्चर्य राज सिंह, राहुल, सुमित कुशवाहा, वैभव, वेदप्रकाश और अंकित ने पुलिस का सहयोग किया।