फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   DM spoke , other people come forward to help the poor

डीएम बोलीं, गरीबों की मदद में अन्य लोग भी आगे आएं

Sun, 28 Dec 2014 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 28 Dec 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
DM spoke , other people come forward to help the poor

शीतलहर से जहां लोग परेशान हैं, वहीं कई समाजसेवी संगठन गरीबों की मदद को

विज्ञापन
आगे आ रहे हैं। पुलिस परेड ग्राउंड में कंबल वितरण कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने सराहना करते हुए कहा कि अन्य लोगों को भी गरीबों की मदद में आगे आना चाहिए।

पुलिस परेड ग्राउंड में कंबल लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों की संख्या सर्वाधिक रही। सपा नेता कामदगिरी मौरंग उद्योग के  प्रमुख रमेश मिश्रा ने कहा कि गरीबों की सेवा करने का एक अलग आनंद है।

उनका हमेशा प्रयास रहता है कि वह गरीबों के लिए कुछ न कुछ  कर मदद करें। जिलाधिकारी ने मिश्रा की ओर से लाए गए एक हजार कंबल गरीबों में बांटे।


इस दौरान अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार प्रजापति, मुकेश पालीवाल, बबलू मिश्रा, इकबाल, अमित भदौरिया मौजूद रहे। संचालन अनवर खान ने किया।

श्रीगायत्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में रिमझिम इस्पात लिमिटेड के सहयोग से एसडीएम सदर प्रवीणा अग्रवाल की अध्यक्षता में 100 कंबल बांटे गए। फैक्ट्री की ओर से निशि अग्रवाल, फैक्ट्री मैनेजर मनोज गुप्ता ने कंबल दिए।

इस दौरान जलीस खान, आनंदी प्रसाद पालीवाल, तहसीलदार सालिगराम, लेखपाल इंद्रजीत कुशवाहा, कानूनगो गंगाचरण सहित नगर के सभासद मौजूद रहे। उधर, इंगोहटा गांव में एसडीएम सदर ने एक निर्धन वयोवृद्ध दंपति को कंबल दिए। साथ ही उनकी हालत को देख कोटेदार से प्रतिमाह 15 किलो राशन देने तथा आवास दिलाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed