{"_id":"9c1350c19b9dc73f0f616e8ec18263ed","slug":"devotees-of-durga-planted-jaykare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भक्तों ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
भगवती मानव कल्याण संगठन व पंचज्योति शक्तिपीठ
विज्ञापन
सिद्धाश्रम के संयुक्त तत्वावधान में पातालेश्वर मंदिर में आयोजित महाआरती
में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाए।
प्रत्येक माह की भांति इस बार भी माह के प्रथम रविवार को महाआरती हुई। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज का समाज पूर्णरूप से भटकाव का जीवन व्यतीत कर रहा है।
यदि वह पूर्ण रूप से नशा, मंास छोड़कर चरित्रवान जीवन जीए तो आत्म कल्याण संभव है। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष उमाचरण यादव ने सिद्धाश्रम में आयोजित 20 से 22 अक्तूबर को योग साधना व ध्यान शिविर में पहुंचने का अनुरोध किया।
टीम प्रमुख हरिओम योग भारती ने कहा कि गुरु के बताए रास्ते पर चलने से जीवन का कल्याण संभव है। अंत में श्रद्धालुओं ने शक्तिजल व प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह कुशवाहा, कामता प्रसाद पाल, अनंतराम शिवहरे, अजय शिवहरे, सत्येंद्र अग्रवाल आदि भक्त मौजूद रहे।