{"_id":"a7cf8f2a373a1dcd5816d44293e4efa2","slug":"devotees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
श्रद्धालुओं की शोभायात्रा में उमड़ी भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 10 Feb 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
रमेड़ी तरौस मोहल्ले में शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा को लेकर सोमवार को शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
शोभायात्रा रमेडी तरौस से प्रारंभ होकर पूरे नगर में घूमी। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं मंगल गीत गाती चल रही थीं। कार्यक्रम आयोजक दिलीप सिंह गौतम ने बताया कि भागवत कथा का रसपान पं. ज्ञान प्रकाश तिवारी किंकर कानपुर कराएंगे।
बताया कि चारोंधाम पूजा एवं गयाभोज के उपलक्ष्य में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को दोपहर बाद शुरू हो गया। कथा का समापन 15 फरवरी को होगा। 16 फरवरी को भोज का आयोजन होगा।
विज्ञापन