{"_id":"5af499e14f1c1b3b0a8b979b","slug":"dengue-student-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेंगू से छात्र की मौत
अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 11 May 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
बिदोखर गांव में छात्र की मौत पर रोते-बिलखते परिजन। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिदोखर पुरई गांव में बीए के एक छात्र की डेंगू से कानपुर के हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की 23 जून को शादी होनी थी। बिदोखर पुरई निवासी इंद्रपाल कुशवाहा (28) पुत्र भोजा, अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय लोदीपुर निवादा में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। 22 अप्रैल से इंद्रपाल को बुखार आ रहा था।
इंद्रपाल ने बताया कि बेटे का उपचार पहले गांव में कराते रहे। आराम न मिलने पर आठ मई को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। आठ मई की रात उसे नौबस्ता के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद डेंगू की भी पुष्टि हुई। इसके बाद उसे हैलट रेफर कर दिया गया। नौ मई की सुबह परिजनों ने इंद्रपाल को हैलट में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दस मई तड़के पांच बजे इंद्रपाल ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि हैलट में भी डाक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की है।
शव के गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मचा है। इंद्रपाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी 23 जून को शादी होनी थी। बारात पड़ोस के गांव खड़ेेहीजार जानी थी। उधर, डेंगू से छात्र की मौत होने पर गांव में दहशत व्याप्त हो गई है।