{"_id":"cb78fcf496a087feb57c6c9c407c47ad","slug":"dengu-and-fever-increaces-in-jakhela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जखेला में डेंगू और विचित्र बुखार का प्रकोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जखेला में डेंगू और विचित्र बुखार का प्रकोप
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर।
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के जखेला गांव में एक दर्जन लोग विचित्र बुखार की चपेट में हैं। वहीं तीन लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। मलेरिया विभाग जिले के विभिन्न गांवों और शहरों में अब तक 18 लोगों को डेंगू होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
जखेला गांव में एक सप्ताह से विचित्र बुखार का प्रकोप जारी है। वहीं डेंगू पीड़ित सुंदर (36) पुत्र अमोल सिंह, जनार्दन सिंह उर्फ बउवा सिंह (30) पुत्र रामपदारथ सिंह का इलाज कानपुर में चल रहा है। वहीं बरदानी (50) पुत्र रंभा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
गांव के सिद्धगोपाल वर्मा, जयवीर सिंह आदि ने बताया कि विचित्र बुखार की चपेट में गांव के कामता प्रसाद (45), इंद्रजीत (53), देवनारायण (46), रामआसरे (40), सुनील (18) पुत्र भगवानदीन, मायादेवी (45) पत्नी राजेश कुमार, रवीकांत (14) पुत्र बरदानी, गोविंद (40) हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम आज तक गांव नहीं आई। वहीं सीएमओ एसआर सोनी ने कहा कि डेंगू उनके अकेले के प्रयास से नहीं रुकेगा। इसके लिए ग्रामीणों को भी सहयोग करना होगा।
गांवाें के गड्ढाें में पानी न भरने दें। उनके पास केवल दवा का छिड़काव और फॉगिंग जैसे विकल्प हैं। गांव में डेंगू की सूचना मिली है तो वहां टीम भेजेंगे।