{"_id":"c369d01de0a6df1d940780b00df90be6","slug":"dddu-said-some-people-took-the-contract-to-sell-votes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दद्दू बोले, कुछ लोगों ने वोटों को बेचने का ठेका ले लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दद्दू बोले, कुछ लोगों ने वोटों को बेचने का ठेका ले लिया
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Sat, 16 May 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादी के बाद से दलित समाज का विकास नहीं हुआ, जिससे समाज खतरे में है।
विज्ञापन
आरक्षण की लड़ाई समाज की लड़ाई है। कुछ लोगों ने वोटों को बेचने का ठेका ले
लिया है। इसलिए दलित समाज के लोग बिके हुए टिकटाें पर वोट देना बंद करें।
यह बात सामाजिक परिवर्तन मंच के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मंत्री दद्दू
प्रसाद ने कस्बे के औडे़रा रोड स्थित एक गार्डन में आयोजित आरक्षण समर्थन
समारोह में कही।
मुख्य अतिथि ने जनसैलाब से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा बहुजन समाज पार्टी बनाना आसान है पर बहुजन समाज बनाना बहुत कठिन और उससे भी कठिन है बहुजन समाज को बनाए रखना। कहा कि मायावती ने बहुजन समाज बनाने का कार्य बंद कर दिया इसलिए मुझे यह बीड़ा उठाना पड़ा। कहा कि बहुजन समाज पार्टी बाबा साहेब और कांशीराम जी के बताये रास्ते से भटक गई है। कहा कि जिनकी देश में सिर्फ 15 प्रतिशत आबादी है वह अपना पेट भरने के साथ ही बरबाद भी कर रहे हैं जबकि देश की 85 प्रतिशत आबादी को अपना पेट भरना भी मुश्किल हो रहा है। कहा हमारा उद्देश्य दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों तथा शोषित वर्ग के बीच भाईचारा कायम करना है। झांसी से आईं सुनीता वर्मा ने कहा कि दलितों के वोट से जीतकर नेता संसद में तो पहुंच जाते हैं पर हमारी बात को संसद में नहीं रखते। पूर्व मंत्री बशीरूददीन खां ने केन्द्र व प्रदेश सरकारों को कोसते हुए कहा कि विकास के लिये आए पैसे से ये लोग अपनी जेबें भरने में लगे हैं। भगवत नारायण काछी, बृजेश प्रजापति, रामस्वरूप सिंह, अमानसिंह लोधी, कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व लोक सभा प्रभारी कमलापत अहिरवार ने भी विचार रखे। इस दौरान संतोष, देवपाल प्रजापति, प्रदीप, लल्लन किशोर, दयाराम भारती, बहादुर राजपूत, विजय प्रताप सिंह, लवकेश राजपूत, दिनेश गांधी, उत्तम सिंह, डा. विजय वर्मा, कलीम चौधरी, पप्पू आदि मौजूद रहे।