फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Daughter and camel including dropped into the well Rajasthani

बेटी और ऊंट समेत कुएं में गिरा राजस्थानी

Wed, 04 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 04 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Daughter and camel including dropped into the well Rajasthani

राठ के धनौरी गांव में खेत में घूम रहीं नीलगायों को

विज्ञापन
भगा रहा राजस्थानी अधेड़ अपनी बेटी और ऊंट समेत कुएं में गिर गया। यह देख खेतों में काम कर रहे किसानों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में ग्रामीण कुएं पर इकट्ठा हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद लड़की को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया, जबकि ऊंट और मालिक कुएं में फंसे रहे। घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
 
नीलगायों के आतंक से किसान त्रस्त हैं। इनसे फसल बचाने को किसानों ने राजस्थान के लोगों को रखा है। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे राजस्थान के जिला कोटा राजपुर गांव निवासी रेशम भौनिया अपनी करीब 11 वर्षीया बैटी मीना को ऊंट पर बैठकर नीलगायों को भगा रहा था।

दौड़ते समय ऊंट धनौरी गांव के किसान फकीरा बापू के खेत में बने कुएं में जा गिरा। कुएं में पानी नहीं था। अधेड़ को बेटी और ऊंट समेत कुएं में गिरता देख आसपास काम कर रहे किसानों ने शोर मचाया। आनन फानन में बड़ी संख्या में लोग कुएं के पास इकट्ठा हो गए।

एक ग्रामीण को कुएं में उतार कर रस्सी के सहारे लड़की को बाहर निकाला गया, किंतु ऊंट के नीचे दबे रेशम सिंह को नहीं निकाल पाए। घायल लड़की को अस्पताल ले जाया गया। कुछ ग्रामीण हिम्मत कर कुएं में उतरे और ऊंट को रस्सी से बांधकर निकालने का प्रयास किया, किंतु कुएं की चौड़ाई कम होने के कारण ग्रामीण ऊंट को निकलने में कामयाब नहीं हुए।

कुएं में उतरे युवक ने बताया कि रेशम सिंह ऊंट के नीचे दबा हुआ है। सूचना पर एसडीएम रामअक्षयवर सिंह, सीओ सीताराम, वन दरोगा एपी बुंदेला और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। कुएं से ऊंट न निकलता देख प्रशासन ने कुएं की खुदाई शुरू करा दी। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed