फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Damaged part of the bridge began to break

पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को तोड़ना किया शुरू

Sat, 04 Jul 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 04 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Damaged part of the bridge began to break

 यमुना पुल की क्षतिग्रस्त स्लैब की तुड़ाई का कार्य पीनएसी के कर्मचारियों

विज्ञापन
ने शुक्रवार की शाम से शुरू कर दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्से के ऊपर अस्थाई ओवरब्रिज बनाने का कार्य भी शुरू हो गया। तुड़ाई कार्य पूरा होते ही इससे हल्के वाहनों को निकलने दिया जाएगा। ओवरब्रिज बनते ही बसों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाएगी।

ज्ञात हो कि 19 जून की रात हाइवे पर यमुना पुल की कोठी नंबर तीन की स्लैब धंसने से आवागमन रोक दिया गया था, इसमें दो बीमे क्रेक मिलीं। इस कारण करीब 12 दिन तक पुल से भारी वाहनों पर रोक रही।

तेरहवें दिन 1 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे से भारी वाहनाें के लिए पुल खोला गया पर मात्र 24 घंटे ही पुल पर भारी वाहन गुजर सके और यमुना पुल की दूसरी कोठी की स्लैब एक बार फिर दगा दे गई।

निर्माण इकाई पीएनसी के इंजीनियरों ने जांच में पाया कि कोठी नंबर 8 व 9 के बीच रखी बीम क्रेक हो गई है। इसके चलते गुरुवार रात से ही पुल के ऊपर से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई।

शुक्रवार को दिन भर पीएनसी के इंजीनियर पुल की जांच करने में लगे रहे। बार-बार यमुना पुल के क्षतिग्रस्त होने का कारण इंजीनियर ओवरलोड वाहनों का निकलना बता रहे हैं।

शुक्रवार की दोपहर क्षतिग्रस्त हुए हिस्से पर कर्मचारियों ने ग्रिल मशीन के जरिए तुड़ाई का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही क्षतिग्रस्त हिस्से के ऊपर ओवरब्रिज बनाने का भी काम शुरू कर दिया है।

ताकि पुल से हल्के वाहनों की आवाजाही अनवरत जारी रहे। पीएनसी के अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि कोठी नंबर 8 व 9 के बीच एक बीम क्रेक हुई है। जिसके कारण भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

बताया कि अभी क्षतिग्रस्त हिस्से की तुड़ाई का कार्य शुरू कराया गया है। दो दिन में यह कार्य पूरा होने के बाद क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा।

बताया कि दो दिन बाद बसों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाएगी। सिर्फ हल्के वाहनों की ही आवाजाही ओवरफ्लाई से की जाएगी। इससे जनमानस को परेशानी नहीं होगी, साथ उनका मरम्मत कार्य में कोई व्यवधान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed