फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Czech of 28 thousand out of the 2.80 million

28 हजार की चेक से निकाल लिए 2.80 लाख

Sun, 12 Feb 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Czech of 28 thousand out of the 2.80 million
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
ज्वार बेचने आए किसान ने भुगतान में प्राप्त चेक में हेराफेरी करके गल्ला फर्म के खाते से 2.80 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पीड़ित आढ़ती ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।23 जनवरी को चित्रकूट जनपद के बंदरी गांव निवासी कृष्ण गोयल शुक्ला 14 क्विंटल
विज्ञापन


ज्वार लेकर गल्ला मंडी आया था। उसने अपनी ज्वार गल्ला मंडी की हरिकृ पा ट्रेडर्स में बेची थी। फर्म ने इसका भुगतान किसान को चेक से किया। फर्म ने एसबीआई की चेक संख्या 003778 जारी की थी, लेकिन मुनीम ने 28 हजार रुपये की धनराशि को शब्दों में अंकित नहीं किया। जिसका फायदा उठाकर
विज्ञापन


किसान ने 28 हजार की धनराशि में एक शून्य बढ़ाकर दो लाख अस्सी हजार रुपये का भुगतान करा लिया है। हरिकृपा ट्रेडर्स के मालिक सत्यप्रकाश पांडेय व राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि 14 क्विंटल ज्वार दो हजार रुपये की दर से खरीदी गई थी। जिसका मूल्य 28 हजार रुपये होता है। जिसकी चेक दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, किसान ने चेक में हेराफेरी कर 2.80 लाख रुपये निकाले हैं। उनका आरोप है कि स्टेट बैंक कर्बी के मैनेजर ने चेक में ओवर राइटिंग होने के बाद भी भुगतान कर दिया है। पीड़ित के साथ थाने में व्यापारियों ने न्याय की गुहार लगाई है। लेकिन, पुलिस ने मामला चित्रकूट जनपद का होने की बात कहकर टाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed