फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Customers beaten shopkeepers and beaten by Poles

ग्राहक ने दुकानदार और नौकर को डंडे से पीटा

Sun, 04 Oct 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर Updated Sun, 04 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय के सुभाषबाजार स्थिति एक जनरल स्टोर में पैसे के लेन देन पर हुए विवाद में ग्राहक ने दुकानदार सहित उसके नौकर की डंडो से जमकर पीटा। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर दी। साथी की पिटाई से आक्रोशित व्यापार मंडल ने बाजार बंद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक घंटे बाद व्यापारियों ने दुकानें खोल दी।
विज्ञापन



सुभाष बाजार स्थित जनरल स्टोर के मालिक रहुनियां धर्मशाला निवासी प्रवीण गुप्ता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि रविवार को सुबह 10:30 बजे रमेडी मोहल्ला निवासी कौशलकिशोर उर्फ पूतू अवस्थी ने दुकान में आकर नहाने वाला साबुन मांगा।
विज्ञापन


 जिसे लेने के बाद वह 14 रुपये के बजाए 11 रुपये देने लगा। जिस पर वह बहस करने लगा और दुकान से चला गया। करीब आधे घंटे बाद वह दोबारा हाथ में डंडा लेकर आया और गाली-गलौज कर दुकान के नौकर छोटे सोनकर की पिटाई शुरू कर दी बीच बचाव करने पहुंचने पर उसने उसे भी पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी पड़ोसी दुकानदारों ने उसे पकड़ कर कोतवाली फोन पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने पीड़ित के साथ पहुंच मुकदमा दर्ज कराया।


 कोतवाल पीके यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 323, 504, 506, 452, एससीएटी एक्ट, 387 व गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed