{"_id":"155e87dedb792079071477f8033d0ba4","slug":"crop-insurance-claims-caused-bank-funds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल बीमा क्लेम धनराशि पहुंची बैंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फसल बीमा क्लेम धनराशि पहुंची बैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रबी सीजन का लंबित बीमा क्लेम बीते दो माह से लटकाए जाने से किसानों में
विज्ञापन
बेचैनी थी। इस मामले को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से
प्रकाशित किया। खबर छपते ही बीमा कंपनी के अधिकारी हरकत में आ गए और
त्वरित कार्रवाई कर बीमा क्लेम की धनराशि ओसीबी बैंक खाते में पहुंचा दी
गई।
गौरतलब हो कि सुमेरपुर विकासखंड के पौथिया गांव स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स से 24 किसानों ने केसीसी बनवाया था। जिसके एवज में बैंक ने किसानों के खातों से प्रीमियम के रुप में 42,343 रुपये काटकर बीमा कंपनी इफको टोक्यो को दिए थे।
रबी फसलों में अतिवृष्टि के कारण किसानों की रबी की फसल क्षतिग्रस्त हो गई। तब किसानों के हक की लड़ाई अमर उजाला ने लड़ी। किसानों की हर समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया।
बीमा कंपनी ने जून माह में क्लेम स्वीकृत कर किया, लेकिन किसानों की इस धनराशि को भेजने में कंजूसी की। लगातार दो माह तक किसान बैंक के चक्कर काटते रहे। मगर उन्हें क्लेम राशि नहीं मिल सका।
इस मामले को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिस पर बीमा कंपनी के अधिकारी हरकत में आए और आनन-फानन में बीमा क्लेम धनराशि शनिवार को बैंक खाते में पहुंचा दी।
जिससे किसानों ने अमर उजाला का आभार जता राहत की सांस ली। बैंक के शाखा प्रबंधक कृपाल साहू ने भी अमर उजाला की पहल की तारीफ कर कहा कि फसल बीमा कराए 24 किसानों का बीमा क्लेम 5.80 लाख रुपये बैंक के खाते में शनिवार को आ गया है। इसे शीघ्र ही संबंधित किसानों के खातों पर भेजा जाएगा।