{"_id":"40d2e1a4fa258ded97afbaaa8aca0ab3","slug":"created-innocent-victims-of-lust-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को बनाया हवस का शिकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मासूम को बनाया हवस का शिकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात वर्ष की मासूम से पचास वर्षीय वहशी ने दुराचार
विज्ञापन
किया। बिवांर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर मामला दर्ज कर लिया है।
घटना के बाद आरोपी परिवार के साथ घर में ताला लगाकर फरार हो गया है।
बिंवार थानाक्षेत्र के एक गांव की सात वर्षीय बच्ची सोमवार की शाम अकेले गांव से बाहर पड़े घूरे में शौच कर लौट रही थी। इसी दौरान अपने पशुबाड़े में मौजूद पचास वर्षीय व्यक्ति ने उसको दबोच लिया और उसे बाड़े में उठाकर ले गया। वहां उसने मासूम से दुराचार किया।
बच्ची की चीख सुन पास में कंडे सुखा रही महिला उसे बचाने पहुंची। इस पर आरोपी भाग निकला। खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची और परिजनों को पूरी दास्तान बताई। बुधवार को पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर बिवांर थाने में दी।
थानाध्यक्ष गिरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटनास्थल का भी निरीक्षण किया है। बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है।