फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Control population

जनसंख्या नियंत्रित करें तभी विकास

Mon, 02 Mar 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 02 Mar 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Control population
हमारी धरती सीमित है। हमारे लोग परिवार बढ़ाने का कार्य अधिक तेजी से कर रहे है। जिससे विकास उतना नहीं हो पा रहा है। जितना कि होना चाहिए। यही कारण है कि बेरोजगारी बढ़ रही है। इसलिए हम सभी को जनसंख्या नियंत्रण पर ध्यान देना चाहिए। यह बात सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने गोहानी गांव में रोजगार से संबधित जागरूकता कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन


जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी में सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से हमारे माता पिता है उसी प्रकार बच्चों की संख्या भी दो ही होनी चाहिए। तभी हम सब जनसंख्या पर नियंत्रण कर सकते है।
विज्ञापन


राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत गोद लिए हुए ग्राम गोहानी में स्वास्थ्य की देखभाल समय समय पर करने की जरूरत पर जोर देते हुए कल का भविष्य बच्चों को कैसे संवारा जाए, विषय पर स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास पुष्टाहार परियोजना द्वारा गर्भवती महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण, समय से पुष्टाहार का वितरण व महिलाओं को आयरन की गोलियां देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता करते हुए जिला उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक विमल द्विवेदी ने कहा कि उद्योग विभाग ऐसे युवाओं की तलाश करता है। जो स्वरोजगार करने के लिए धन की कमी महसूस करते है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि विभाग में आवेदन कर इसका लाभ लेकर स्वरोजगार अपनाएं।

बायो एनर्जी मिशन के समन्वयक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किसानों की आय वृद्धि व रोजगार के लिए औषधीय पौधे तुलसी, लेमन ग्रास, अश्वगंधा आदि की खेती करने की सलाह दी। विज्ञान क्लब के समन्वयक जीके द्विवेदी ने युवाओं को अपना व्यवसाय करने की जानकारी दी।


बाल विकास पुष्टाहार विभाग की सीडीपीओ पीडी विश्वकर्मा ने भी बच्चों को कुपोषण के शिकार से बचाने की जानकारी दी। लखनलाल राजपूत सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने अंधविश्वास, नशाखोरी आदि सामाजिक बुराइयों पर कुठाराघात कर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed