फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Colourful performances

बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मचाया धमाल

Mon, 13 Apr 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Mon, 13 Apr 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Colourful performances

सागर तालाब के पास स्थित एमएचबी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वाहवाही लूटी। बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए।

विज्ञापन


वार्षिकोत्सव का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक गयादीन अनुरागी ने फीता काटकर किया। विद्यालय की स्वाती, साक्षी, शिखा, उर्वशी, जीनत, रीता ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्रा उर्वशी ने मैं बरसाने की छोरी पर खूब ठुमके लगाए। इसी तरह साक्षी ने बोले चूड़ियां, ज्योति ने नगोड़ संग ढोल बाजे, शिखा ने ऊंची नीची है डगरियां पर जोरदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


नंदनी अमन ने श्याम बंशी बजाते हो पर अपनी अभिनय कला का प्रदर्शन किया। जय, मुस्कान, सचिन, तरुण ने ये तो सच है कि भगवान है, जीतेंद्र ने देश रंगीला, निशा ने नैनो में सपना पर डांस किया। मुख्य अतिथि विधायक गयादीन अनुरागी ने कहा कि बच्चे मिट्टी के कच्चे घड़े के समान होते हैं। इन्हें जैसा ढाला जाए वैसे बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के मैनेजर रईस बेग ने विधायक को स्मृति चिह्न भेंट किया। जीआरवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य हरीमोहन चंसौरिया ने बच्चों को सम्मानित किया। इस दौरान अध्यक्ष राजेश राजपूत, डायरेक्टर कासिम बेग, प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा, पूजा, पूनम, रेनू वर्मा, राकेश रैक्वार, लछीराम प्रजापति आदि मौजूद रहे। संचालन शोएब अहमद ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed