{"_id":"87159b2ee1107a58aa9c8e52acb86ec4","slug":"cmo-office-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Thu, 21 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न समस्याओं को लेकर चतुर्थ श्रेणी राज्य
विज्ञापन
कर्मचारी संघ संघर्षरत है। बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में कर्मियों ने
धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद समस्याओं का ज्ञापन सीएमओ को दिया।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कासिफ महमूद ने बताया कि विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार सीएमओ से प्रतिनिधिमंडल मिला, लेकिन समस्याआें का निस्तारण नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों की सेवा 36 माह पूरी हो चुकी है, उन्हें तत्काल स्थायी किया जाए।
एसीपी का लाभ कर्मचारियों को जल्द दिया जाए। जिन कर्मचारियों को इसका लाभ मिल रहा है, उनको एरियर का भुगतान कराया जाए। साथ ही कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा कई और मांगे शामिल हैं। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री कृष्ण कुमार गुप्ता ने की।
इस मौके पर कर्मचारी नेता मलखान सिंह, रामसेवक कुशवाहा, चंदन सिंह, कमल किशोर, अमित कुमार, हरिकृष्ण, रामबली मिश्रा, श्रीकिशन, राजेश कुमार, धीरेंद्र कुमार, शिवकुमार, भैयालाल, बाबूलाल भी मौजूद रहे।