{"_id":"caf93b0425f120dec8f8b63b4faa1151","slug":"cheken-won-last-year-s-loss-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले वर्ष हुए नुकसान की मिलीं चेकें ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिछले वर्ष हुए नुकसान की मिलीं चेकें
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 15 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले वर्ष बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद रबी की
विज्ञापन
फसलों का मुआवजा चेकों के जरिये दिया गया। बुधवार को कंधौली गांव में कैंप
लगाकर किसानों को अमीन राम मनोहर सोनी ने चेक बांटी। '
गांव के सत्यप्रकाश, जुझार सिंह, अरविंद, श्रीकांत, श्यामकरण, कल्लू सहित अन्य किसानों को चेकें दी गईं। किसानों ने लेखपाल के उपस्थित न रहने पर नाराजगी भी जताई।
उध्ार, खेतों में खड़ी फसलें बारिश से चौपट हो चुकी हैं। फसलें नम होने से कटाई का कार्य बंद है। किसानों ने लेखपाल पर फसलों में क्षति का सर्वे न करने का आरोप लगाया है। बारिश और अतिवृष्टि से खेतों में कटी पड़ी फसलें सड़ने की कगार पर हैं।
अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से किसानों की गाढ़ी कमाई पर पानी फिर गया है। फसल बर्बाद होने से किसानों को परिवार का भरण पोषण और बेटियों की शादी की चिंता सताने लगी है।
किसान सत्यप्रकाश राजपूत, कांशीराम, जगदीश राजपूत, मनोज ने बताया कि गेहूं के गट्ठर एकत्र कर थ्रेसिंग कराने का सारा इंतजाम कर लिया पर बीती देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से पूरी फसल गीली हो गई। आरोप लगाया कि लेखपाल अभी तक क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे करने नहीं आया है। किसानों ने क्षतिग्रस्त फसलों के मुआवजे की मांग की है।