फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Chekdam had collapsed

ध्वस्त मिला चेकडैम

Fri, 10 Apr 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Fri, 10 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
Chekdam had collapsed

जिले में करोड़ों रुपये की लागत से चेकडैम बनाकर भूगर्भ जल स्तर को उठाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन कार्यदाई संस्था की मनमानी से चेक डैम ध्वस्त हो चुके  हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर गुरुवार को सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने नारायच गांव के पास ऐसे ही एक चेकडैम का निरीक्षण किया। इसे बने अभी तीन साल पूरे नहीं हुए और ध्वस्त हो गया। सीडीओ ने किसानों से जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


पूरे जनपद में चेकडैमों के निर्माण में नेताओं का दबाव व अधिकारियों की कमीशन खोरी हावी है। इसके चलते मानकों के अनुरूप चेकडैम नहीं बनाए जा रहे हैं। ऐसे में भूगर्भ जलस्तर ऊपर उठाने की मंशा पर पानी फिरता जा रहा है।
विज्ञापन


जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण गुरुवार को देखने को मिला। भमौरा गांव निवासी भाकियू नेता कबीरूद्दीन की शिकायत पर जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह को चेकडैम का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ को नारायच गांव के निकट चंद्रावल नदी में वर्ष 2012 में लाखों रुपये कीमत से बना चेकडैम पूरी तरह ध्वस्त मिला। इसके बीच की क्रिस्टलवाल व दोनों किनारे ध्वस्त मिले। इसमें न तो एक बूंद पानी रुकता है और न अब इसका किसानों को लाभ मिल रहा है। इस दौरान क्षेत्र के अन्य किसान भी पहुंच गए और उन्होंने कहा कि जब चेकडैम बन रहा था।


तभी इसकी शिकायत उन्होंने की थी। नतीजा यह हुआ कि यह चेकडैम बुरी तरह से ध्वस्त हो गया। मंगलवार को इसी चेकडेम के पानी में दो बच्चों की डूबकर मौत हो चुकी है। सीडीओ ने कहा कि मामले की तकनीकी जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed