फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Celebrate Independence day celebration

आज मनाएं आजादी का जश्न

Sat, 15 Aug 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर Updated Sat, 15 Aug 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Celebrate Independence day celebration

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार से ही जिले के प्रमुख चौराहे व

विज्ञापन
इमारतें रोशनी से नहाती नजर आईं, तो वहीं सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में दिनभर तैयारियों का दौर जारी रहा। स्वतंत्रता दिवस पर हमीरपुर में सुबह छात्र-छात्राएं मानव श्रंखला बनाई जाएगी और प्रभात फेरी निकाली जाएगी।

हमीरपुर ब्यूरो के अनुसार, सुबह 8 बजे स्कूल, कालेजों, कार्यालयाें और राजकीय भवनों में ध्वजारोहण किया जाएगा। 8 से 9 बजे के बीच गांधी पार्क में रामधुन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान समारोह होगा।

फिर अंबेडकर व शहीद पार्क में स्थापित शहीदाें की मूर्तियों पर माल्यार्पण होगा। सुबह 10 बजे राजकीय स्टेडियम में विभिन्न खेलकूद होंगेे।

दोपहर 12 बजे से राजकीय महिला डिग्री कालेज में वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता व स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। फिर जनसभा का भी आयोजन होगा।

जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा विकास से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। दोपहर 2 बजे बाद जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, दोपहर 3 बजे महिला अस्पताल में बेबी शो होगा। शाम चार बजे फुटबाल मैच व बालिकाओं की कबड्डी का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed