फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   CBI team to Check up

मनरेगा घोटाले की जांच को आई सीबीआई टीम

Fri, 20 Mar 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 20 Mar 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
CBI team to Check up

मनरेगा में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। फिलहाल सीबीआई के अधिकारी सरीला ब्लाक के बिलगांव में मनरेगा से करीब 60 लाख रुपये से बनाए गए संपर्क का निरीक्षण कर ग्रामीणों के बयान दर्ज कर चुके है। वहीं गुरुवार को सीबीआई टीम पूरे दिन विकास भवन में अभिलेख खंगालने में जुटी रही। इस कार्रवाई से मनरेगा में धांधली करने वाले प्रधानों, सचिव व अधिकारियों में खासी दहशत देखी गई। 

विज्ञापन


बीते 2007 से 2010 तक मनरेगा से हुए कार्यों में जमकर धांधली की गई। इस योजना में आंख मूंदकर करोड़ों रुपये के वारे न्यारे किए गए है। मनरेगा की धांधली प्रदेश के कई जिलों में उजागर हुई। इसके बाद राजनैतिक दलों में खासकर कांग्रेस और भाजपा ने खासी हल्ला मचाया। फिलहाल पूरे प्रदेश भर में मनरेगा के कार्यों की जांच जारी है।
विज्ञापन


इसी के चलते बुधवार को सीबीआई के  गौरव सोम के नेतृत्व में एमबी सिंह सहित तीन सदस्यीय टीम जिले में आ गई। गुपचुप तरीके से आए सीबीआई के अधिकारी सरीला ब्लाक के बिलगांव ग्राम पंचायत पहुंचे। इस ग्राम पंचायत में संपर्क मार्ग निर्माण कराया गया है। इसके लिए पहले 40 लाख रुपये कीमत का स्टीमेट तैयार किया गया,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन बाद में बढ़ाकर 60 लाख कर दिया गया। गांव पहुंची सीबीआई टीम ने करीब 50 ग्रामीणों से संपर्क मार्ग निर्माण की जानकारी के बाद बयान दर्ज किए। इसी तरह जिले में मनरेगा से अन्य तमाम विकास कार्यों में लाखों की धनराशि खर्च की गई है। बीते करीब 5 वर्ष पूर्व मनरेगा से कराए गए कार्यों में जमकर अनियमितताएं हुई है।

इन्हीं कार्यों में 40 लाख की लागत से अधिक के कार्यों की सीबीआई टीम जांच कर रही है। फिलहाल बीते पंचायत चुनावों में चुने गए प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव सहित अधिकारी मनरेगा में हुए घोटाले की गिरफ्त में आएंगे। गुरुवार को सीबीआई की टीम पूरे दिन विकास भवन में ही बैठकर अभिलेख पलटती रही।


वहीं जिले में सीबीआई के डेरा डालने से घोटाला करने वाले प्रधानों, सचिवों और अधिकारियों में खासी दहशत देखी गई। मुख्य विकास अधिकारी एबी सिंह ने कहा कि सीबीआई की टीम 40 लाख से ऊपर के कार्यों को देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed