फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Casual inspection had not been seen for 63 employees

आकस्मिक निरीक्षण में 63 कर्मचारी मिले नदारत

Sat, 24 Jan 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 24 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
Casual inspection had not been seen for 63 employees

सरकारी विभागों में किए गए आकस्मिक निरीक्षणों ने अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही की पोल खोल दी। जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को एडीएम और सीडीओ ने 33 विभागों को चेक किया तो 63 कर्मचारी नदारत मिले। गैरहाजिर कर्मियों से तीन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह ने विकास भवन स्थित 12 विभिन्न विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। ग्रामीण पेयजल मिशन में दो, राष्ट्रीय आजीविका मिशन में एक, नेडा में दो, जिला सहायक निबंधक सहकारिता कार्यालय में तीन, जिला पंचायत राज अधिकारी में एक, भूमि संरक्षण इकाई में एक, युवा कल्याण में एक, समाज कल्याण में 1, कृषि रक्षा में एक, आरईएस में 5, ग्राम्य विकास अभिकरण में दो, जिला समाज कल्याण विकास में एक कर्मी नदारत मिला।
विज्ञापन


इसी तरह अपर जिलाधिकारी ने 20 विभागों में निरीक्षण में पाया कि जलनिगम में 9, लेखा परीक्षा में दो, खाद्य विपणन में दो, मुख्य चिकित्सा में चार, भूमि संरक्षण में एक, बेसिक शिक्षा में छह, डीआईओएस कार्यालय में एक, उद्यान में पांच, लोनिवि के प्रांतीयखंड में पांच, निर्माणखंड एक में तीन व निर्माणखंड दो में दो कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बांट माप विभाग में ताला लटकता मिला। अपर जिलाधिकारी डा.राजेश कुमार प्रजापति ने तीन दिन में अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं एसडीएम को लघु सिंचाई विभाग के  निरीक्षण में अधिशाषी अभियंता टीए फारुखी नहीं मिले। कर्मचारियों ने बताया कि वह बीते 21 जनवरी को किसी प्रकरण में उच्च न्यायालय गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed