फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Car collides with tree, youth dies

कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Thu, 22 Jun 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, youth dies
राठ में बेटे की मौत पर अस्पताल में बिलखती मां और परिजन - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की रात महोबा मार्ग पर नौहाई गांव के पास एक होंडा सिटी कार सड़क पर खड़ी गाय से भिड़ गई और एक पेड़  से जा टकराई। कार में सवार एक युवक और गाय की मौत हो गई। उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कार सवार युवक रोडवेज की बस से दिल्ली जा रहे भाई को चाबी देने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन



अतरौलिया गांव निवासी कालीचरन ने बताया कि उसका पुत्र महेंद्र कुमार दिल्ली जाने के लिए रात साढे़ नौ बजे जाने वाली रोडवेज बस से चला। बसेला के पास पहुंचने पर महेंद्र को याद आया कि वह चाबी घर पर छोड़ आया है। इस पर महेंद्र ने अपने भाई संजय को फोन पर चाबी लाने के लिए कहा। संजय अपने भाई अनिल (24) और साथी वीरेंद्र (30) पुत्र जयराम, रोहित (26) पुत्र भगवान दास, देवेंद्र (19) पुत्र संतोष, अखिलेश (20) पुत्र धीरेंद्र, जीतेंद्र (17) पुत्र शिवकुमार के साथ होंडा सिटी कार से चाबी देने के लिए निकले।
विज्ञापन


नौहाई गांव के पास पहुंचने पर सिद्धबाबा आश्रम के ठीक सामने अचानक सड़क पर खड़ी गाय से कार भिड़ गई और असंतुलित होकर पेड़  से जा टकराई। मौके पर ही देवेंद्र की मौत हो गई। उसमें सवार अनिल, वीरेंद्र, रोहित, अखिलेश, जीतेंद्र, संजय बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर डायल 100 के कमांडर मुजंबिल हुसैन ने अपने साथियों के साथ घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें झांसी रेफर कर दिया। डॉ. रविप्रताप ने बताया कि घायलों की हालत नाजुक थी। बताया जाता है कि होंडा सिटी कार की स्पीड अधिक होने से हादसा हुआ। बेटे की मौत पर परिजनों और मां का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed