{"_id":"1779f3021adc87b85baf22350509f63a","slug":"candle-march-out-against-terrorism-by-public-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद के खिलाफ लोगों ने निकाला कैंडल जुलूस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकवाद के खिलाफ लोगों ने निकाला कैंडल जुलूस
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पेशावार में एक आर्मी स्कूल के अंदर आतंकवादियों द्वारा बच्चों के ऊपर चलाई गई गोली से हुई मौतों पर राठ कसबे के हिंदु और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कैंडल जुलूस निकाला।
विज्ञापन
सपा के नगर अध्यक्ष रशीद राईन के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने रामलीला मैदान से कैंडिल जुलूस निकाला। जुलूस स्टेट बैंक चौराहा, पड़ाव, कोटबाजार सहित करीब आधा दर्जन मोहल्लों से होकर वापस पहुंचा।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान लोगोें ने दो मिनट का मौन रख बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की।
इस दौरान सतीश अग्रवाल, इरशाद उर्फ बाबू भाई, डा. फिरोज, बृजभूषण सर्राफ दाऊ, सुलेमान अली, याकूब मंसूरी, लखन लाल लोधी, हरीराम कुशवाहा, राजू वर्मा, गुल्लन भाई, सगीर भाई, रामस्वरूप किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, गायत्री शक्ति पीठ पर मुख्य ट्रस्टी मेजर चंद्रशेखर मिश्र की अध्यक्षता में आतंकवादियों द्वारा मारे गए बच्चों की आत्मा की शांति के लिए शांतिदीप यज्ञ एवं विशेष अनुष्ठान हुआ।
डा. लखन लाल त्रिपाठी ने कहा कि पाकिस्तान के पूरे तंत्र ने तालिबान को फलने-फूलने का अवसर दिया है। इस दौरान हरीशंकर गुप्ता, कृष्ण कुमार, गंगा सिंह, जीतेंद्र कुमार, रामऔतार, रामहेत राजपूत, मनीष मिश्रा, धीरेंद्र आदि लोग रहे।