{"_id":"590f5abd4f1c1b3754850f02","slug":"bus-burglary-40-injured-in-baratha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस घर में घुसी, 40 बाराती घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस घर में घुसी, 40 बाराती घायल
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Sun, 07 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
राठ में मकान में घुसी बस को देखते मोहल्ले के लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार तड़के चौपरा गेट के निकट बारातियों से भरी प्राइवेट बस एक मकान में जा घुसी। बस में सवार करीब 40 बाराती घायल हो गए। बारातियों ने दुर्घटना की वजह चालक के नशे में होने से बस का संतुलन खो बैठना बताया है।
सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी नंदकिशोर जोशी की पुत्री पुष्पा की शनिवार की रात शादी थी। बारात इटावा के थाना महेवा के बुरावली गांव से वीरेंद्र पुत्र जयप्रकाश जोशी की आई। सुबह करीब चार बजे करीब साठ बाराती बस से वापस चल दिए। राठ-हमीरपुर मार्ग पर चौपरागेट के पास अचानक चालक बस का संतुलन खो बैठा। इससे बस मुख्य मार्ग किनारे बने दूरसंचार के जेटीओ शिवकुमार सोनी के मकान से जा भिड़ी। इससे बारातियों में चीखपुकार मच गई।
तेज आवाज से मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए। यूपी 100 के साथ 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल बारातियों को सीएचसी पहुंचाया गया। बाराती शिव सिंह व अनुरुद्ध कुमार ने बताया कि बस चालक नशे में था। अस्पताल में डा.अमित वर्मा की टीम ने घायलों का उपचार किया। दुर्घटना के बाद बस अभी भी वहीं खड़ी है। मकान मालिक शिवकुमार ने बताया कि बस चालक के खिलाफ मकान डैमेज करने की तहरीर कोतवाली में दी है।सभी क ो मरहम पट्टी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।