फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Brick guards misappropriation of millions of

ब्रिक गार्डों के निर्माण में लाखों की हेराफेरी

Mon, 23 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Brick guards misappropriation of millions of
एचएएमपी 5 हाईवे किनारे बना ब्रिक गार्ड। - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ लगाए गए पौधों पर वन विभाग ने जमकर धांधली की है। घटिया निर्माण करने के साथ इनकी संख्या में भी घपला किया गया है। लगाए गए पौधों व ब्रिक गार्डंो की संख्या में कई स्थानों पर सैकड़ों का अंतर कर नंबरिंग की गई है और 465 ब्रिक गार्डाें में करीब 14 लाख का
विज्ञापन


घपला किया गया है। इस मामले में डीएफओ ने पौधों की जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। हाईवे निर्माण के दौरान बड़ी संख्या में वृक्षों की कटान हुई थी। जिसकी भरपाई के लिए हाईवे ऑथरिटी ने वन विभाग को 65.52 लाख रुपये का बजट दिया था। इस बजट से वन विभाग ने वर्ष 2014-15
विज्ञापन


में 1166 व 2015-16 में 914 ब्रिक गार्ड बनाकर पौधे लगाने का दावा कर रहा है। इन ब्रिक गार्डों की संख्या दर्शाने के लिए नंबरिंग की गई है। लेकिन ब्रिक गार्डों के आस-पास झाड़ झंखार होने के कारण नंबरिंग का पता नहीं चल रहा था। लेकिनं बीते दिनों हाईवे निर्माण इकाई पीएनसी ने सड़क के दोनों ओर के
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ झंखार को साफ कर दिया। जिससे ब्रिक गार्डो में अंकित नंबरिंग से  धांधली उजागर हुई। वन विभाग ने इसमें जमकर खेल किया है। कुंडौरा के पास बाई तरफ बने ब्रिक गार्डों में 346 नंबर के बाद सीधे 506 नंबर अंकित किया गया है और 160 ब्रिक गार्डो का घपला किया गया है। इसी तरह कुंडौरा के पास

शिव मंदिर के निकट बने ब्रिक गार्ड में 504 नंबर अंकित है। जबकि गांव समाप्त होने के बाद नाले की पुलिया के पास बने ब्रिक गार्ड में सीधे 640 नंबर डाला गया है। इस तरह 136 ब्रिक गार्ड यहां भी गायब किए गए है। ओम हरिहर महाविद्यालय के पास 666 नंबर के बाद सीधे 738 नंबर अंकित किया गया है

और 72 पौधों का यहां भी घपला दिख रहा है। जबकि सुमेरपुर थानाक्षेत्र के सीमा बार्डर शाइन बोर्ड के पास 738 के बाद सीधे 835 नंबर डालकर 97 ब्रिक गार्ड व पौधों की धांधली की गई है। इस तरह वन विभाग करीब 465 ब्रिक गार्ड व पौधों का घपला किया है। सूचना अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई


सूचना में वन विभाग ने एक ब्रिक गार्ड की कीमत 2950 रुपये बताई है। उसके अनुसार करीब 13.71 लाख का घपला नजर आ रहा है। इस मामले में डीएफओ सोमधर पांडेय का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed